अजय कुमार सिंह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नए प्रेस सचिव नियुक्त

Monday, Sep 16, 2019 - 09:18 PM (IST)

नई दिल्ली: सरकार ने अजय कुमार सिंह को सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का प्रेस सचिव नियुक्त किया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राष्ट्रपति के प्रेस सचिव के रूप में सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

सिंह की नियुक्ति संविदा के आधार पर फिलहाल एक साल के लिए या फिर अगले आदेश तक के लिए की गई है। सिंह अशोक मलिक का स्थान लेंगे। मलिक का कार्यकाल जुलाई में ही समाप्त हो गया।

shukdev

Advertising