वरिष्ठ नौकरशाही में फेरबदल, अजय भादू उपचुनाव आयुक्त नियुक्त

punjabkesari.in Monday, Oct 03, 2022 - 04:11 AM (IST)

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नौकरशाही में रविवार को व्यापक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ नौकरशाह अजय भादू को उपचुनाव आयुक्त नियुक्त किया। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि गुजरात कैडर के 1999 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) अधिकारी भादू को 24 जुलाई, 2024 तक के लिए उपचुनाव आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। व्यापक फेरबदल के तौर पर केंद्र सरकार की विभिन्न सेवाओं से 35 नौकरशाहों को संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। 

मध्य प्रदेश कैडर के 1998 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी आकाश त्रिपाठी को इलैक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत माईगॉव के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) के रूप में नियुक्त किया गया है। पंजाब कैडर के 2005 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी बसंत गर्ग को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण का अतिरिक्त सी.ई.ओ. बनाया गया है। 

गुजरात कैडर के 2002 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी लोचन सेहरा 5 साल के कार्यकाल के लिए भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (इनस्पेस), अहमदाबाद के संयुक्त सचिव होंगे। फ्रैंकलिन एल खोबुंग और पंकज यादव को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव, राहुल शर्मा को आयुष मंत्रालय में संयुक्त सचिव, अजय यादव को संयुक्त सचिव, कैबिनेट सचिवालय और दीपक मिश्रा को रसायन तथा पैट्रो-रसायन विभाग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। 

इंदु सी नायर को वाणिज्य विभाग का संयुक्त सचिव, गुरमीत सिंह चावला और मुग्धा सिन्हा को संस्कृति मंत्रालय में संयुक्त सचिव, अजय कुमार को रक्षा विभाग में संयुक्त सचिव और मनोज कुमार साहू को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News