लैंडिंग के दौरान फटे विमान के टायर, सभी यात्री सुरक्षित

Sunday, Nov 26, 2017 - 10:42 AM (IST)

नई दिल्लीः पुणे से दिल्ली आ रहे विमान का आज लैंडिंग के दौरान बाईं तरफ के दोनों टायर अचानक फट गए। प्लेन में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं। गनीमत यह रही कि स्पाइस जेट विमान संख्या SG-937 दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर चुका था।

लैंडिंग के दौरान अचानक से जोरदार धमाका हुआ, जिससे सभी यात्री घबरा गए। तभी वहां मौजूद अधिकारियों ने विमान को घेर लिया। जांच के बाद पता चला कि विमान के दोनों टायर फटने के कारण धमाका हुआ।

Advertising