एयर इंडिया की फ्लाइट में कम हुआ हवा का दबाव, सैकडों यात्रियों की अटकी सांस

Thursday, Mar 07, 2019 - 05:14 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः बीस हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे एयर इंडिया का विमान में अचानक हवा को दबाव कम हो गया, जिससे विमान में सवार यात्रियों को सांसे अटक गईं। एयर इंडिया के विमान (बोइंग 787) ने दिल्ली से फ्रैंकफर्ट के लिए उड़ान भरी। लेकिन केबिन के अंदर हवा का दवाब कम हो गया। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को राजस्थान के हवाई क्षेत्र से दिल्ली लौटा दिया गया। विमान में करीब 191 लोग सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। विमान अब 7 मार्च को 6 घंटे बाद दिल्ली से संचालित होगा। सत्री यात्रियोंको दिल्ली में सभी प्रकार की सहायता दी जा रही हैं। बयान में कहा गया कि एयर इंडिया यात्रियों के आराम और सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

Yaspal

Advertising