फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी शंकर मिश्रा पर Air India का एक्शन, 4 महीने का बैन लगाया

Thursday, Jan 19, 2023 - 04:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क: विमानन कंपनी एअर इंडिया ने उड़ान के दौरान एक महिला सह-यात्री पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा पर चार माह का यात्रा प्रतिबंध लगाया है। यह घटना 26 नवंबर 2022 को न्यूयार्क से दिल्ली आ रही उड़ान में हुई थी। सूत्रों ने बताया कि विमानन कंपनी ने मिश्रा पर चार माह का उड़ान प्रतिबंध लगाया है। इस कांड़ के बाद एयर इंडिया की भी काफी आलोचना हुई थी। इस हरकत के लिए आरोपी को अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा था। 

एअर इंडिया के सीईओ स्तर की इंटर्नल बैठक में यह फैसला लिया गया। डीजीसीए का कहना है कि एअर इंडिया ने शंकर मिश्रा पर चार महीने का बैन लगाया है। अन्य एयरलाइंस भी मिश्रा पर इसी तरह का बैन लगा सकते हैं। इससे पहले एयर इंडिया ने आरोपी यात्री पर 30 दिनों के लिए प्रतिबंध लगाया था। वह इस दौरान एयर इंडिया के साथ उड़ान नहीं भर सकता है। वहीं इस मामले में चालक दल की लापरवाही की जांच के लिए भी समिति का गठन किया गया था।  

पुलिस ने 7 जनवरी को बेंगलुरु से आरोपी शंकर मिश्रा को गिरफ्तार किया था। घटना के 42 दिन बाद उसे गिरफ्तार किया जा सका था। मुंबई का रहने वाला शंकर लगातार फरार चल रहा था, जिसके बाद उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया था। बाद में पुलिस ने आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे अरेस्ट किया था।

 

rajesh kumar

Advertising