मुंबई: उड़ान भरते समय रनवे पार कर गया एयरफोर्स का विमान, 50 उड़ानों पर पड़ा असर

Wednesday, May 08, 2019 - 09:55 AM (IST)

मुंबई : भारतीय वायुसेना का विमान AN-32 मुंबई एयरपोर्ट से डिपार्ट करते समय रनवे से ओवर रन हो गया। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। यह विमान कर्नाटक के बेंगलुरु के पास येलाहंका एयरफोर्स के लिए जा रहा था। इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि विमान मुंबई से बेंगलुरु के लिए उड़ान भर रहा था कि यह रनवे को पार कर गया।

गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है। हालांकि इस हादसे के चलते 50 अन्य विमानों पर असर पड़ा है। कुछ फ्लाइट्स के समय में बदलाव किया गया तो कुछ विमानों को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मुंबई एयरपोर्ट का रनवे-27 आम ऑपरेशन के लिए चालू नहीं रहता है इसी वजह से जिस वक्त ये हादसा हुआ तो रनवे के आसपास के क्षेत्र में कोई नहीं था।

Seema Sharma

Advertising