कोर्ट से जमानत के बाद टी टी वी दिनाकरण चेन्नई के लिए रवाना
punjabkesari.in Saturday, Jun 03, 2017 - 12:50 PM (IST)
नई दिल्ली: अन्नाद्रमुक (अम्मा) धड़े के नेता टी टी वी दिनाकरण दिल्ली कोर्ट से निर्वाचन आयोग रिश्वत मामले में जमानत मिलने के बाद चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं। कोर्ट ने उन्हे 1 जून को जमानत की मंजूरी दे दी थी। विशेष न्यायाधीश पूनम चौधरी ने उनके निकट सहयोगी मल्लिकार्जुन को भी राहत दी।
Delhi: TTV Dinakaran leaves for Chennai, after a Delhi Court granted him bail in EC bribery case pic.twitter.com/9fX1WbIFT7
— ANI (@ANI_news) June 3, 2017
अदालत ने दोनों को राहत देते हुए कहा कि उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने की अब आवश्यकता नहीं है। उन्हें पांच-पांच लाख रपए का मुचलका और इतनी ही राशि की जमानत राशि जमा करने को कहा गया है। अदालत ने उनसे गवाहों को प्रभावित या सबूतों से छेड़छाड़ करने की कोशिश नहीं करने को कहा है। दोनों आरोपियों को 25 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।