सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के खिलाफ थे नेहरू : भाजपा

Wednesday, Nov 29, 2017 - 08:53 PM (IST)

वड़ोदरा: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को गुजरात के ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर का दौरा किया जिस पर भाजपा ने दावा किया कि राहुल के पिता के नाना और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने इस प्रसिद्ध मंदिर के पुर्निनर्माण का विरोध किया था।

भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि नेहरू ने सोमनाथ मंदिर के पुर्निनर्माण का विरोध किया था जिसे महमूद गजनी ने तोड़ दिया था। राहुल के मंदिर जाने का क्या मकसद है? गुजरात के दो दिन के चुनावी दौरे के पहले दिन राहुल ने आज गिर सोमनाथ जिले में भगवान शिव के मंदिर में दर्शन किए। सिंह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर गुजरात के किसानों को गुमराह करने की कोशिश का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी गुजरात के किसानों और आम लोगों को गुमराह कर रहे हैं और उन्हें खेती का बुनियादी ज्ञान नहीं है।’’ सिंह ने कहा, ‘‘राहुल राजनीतिक रूप से भोले हैं और उन्हें अनुभव नहीं है। दरअसल पूरा नेहरू-गांधी परिवार खेती की बुनियादी बातों को नहीं जानता।’’ 

Advertising