जेल में बैठे आसाराम की फिर बढ़ी मुश्किलें

punjabkesari.in Saturday, Feb 17, 2018 - 01:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क: नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद आसाराम बापू बड़ी मूसीबत में फंस सकते हैं। जोधपुर में उनका आश्रम एक बार फिर विवादों में है। उस आश्रम में रह रहे एक सेवादार ने वीरवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही परिजनों का आरोप है कि आश्रम वालों ने उनके बेटे की हत्या की है। मृत व्यक्ति का नाम अमित यादव (23) है। वह हरियाणा के रेवाड़ी का रहने वाला है और पिछले कई साल से आश्रम में सेवादार के तौर पर रह रहा था। 
PunjabKesari
पुलिस के अनुसार अमित के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उसने किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। अमित के पिता विजय सिंह ने मीडिया को बताया कि वो कई सालों से अपने बेटे को घर ले जाने का कोशिश कर रहे थे लेकिन आश्रम वालों ने कभी उसे जाने नहीं दिया। अमित आश्रम परिसर के एक कोने में बने कमरे में पिछले चार साल से रह रहा था। वीरवार रात को वह अपने कमरे में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। बता दें कि आसाराम के आश्रम में किसी सेवादार की मौत का ये कोई पहला मामला नहीं है। पिछले साल भोपाल स्थित आश्रम के सेवादार ने भी इसी तरह खुदकुशी कर ली थी। मृतक मूल रूप से झाबुआ का रहने वाला था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News