तलाक के बाद पूर्व पत्नी के लिए ढूंढा लड़का, कराई शादी

Wednesday, Jan 24, 2018 - 11:22 AM (IST)

भोपालः आज के समय में शादी के कुछ महीने या साल बाद तलाक की बात आम हो गई है क्योंकि लोगों में पेशेंस लेवल कम होता जा रहा है। तलाक के बाद शुरू होती है पति-पत्नी में कानूनी लड़ाई लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर के एक युवक ने ऐसी मिसाल पेश की कि इन दिनों उसकी खूब तारीफ हो रही है। बिजनेसमैन गौरव ने अपनी पूर्व पत्नी की शादी की पूरी जिम्मेदारी निभाई और उसे उसके दूसरे पति के साथ पूरे विधि-विधान से विदा भी करवाया। गौरव की चार साल पहले दिल्ली की इस लड़की से शादी हुई थी लेकिन वह अपने ससुरालवालों के साथ ज्यादा समय तक नहीं निभा पाई। लड़की के विचार ज्यादा ही माडर्न थे जोकि गौरव के घरवालों को पंसद नहीं आए। जिसके चलते आए दिन घर में कलेश और लड़ाइयां होने लगीं।

घर की सुख-शांति को देखते हुए गौरव ने यह रिश्ता खत्म करना ही सही समझा। दोनों के तलाक के बाद गौरव के घरवालों ने उसकी दूसरी शादी करवा दी। दूसरी शादी के बाद भी गौरव ने अपनी पूर्व पत्नी को फिर से घर बसाने की सलाह दी। इतना ही नहीं उसने खुद उसके लिए लड़का भी ढूंढा। हाल ही में 22 जनवरी को वसंत पंचमी वाले दिन गौरव ने अपनी पूर्व पत्नी की शादी करवाई और पूरा विवाह का पूरा प्रबंध खुद किया। पूर्व पत्नी के कन्यादान की रस्म भी गौरव ने ही निभाई और वर-वधु को विदा किया।

Advertising