शपथग्रहण के बाद जनता के सामने पीएम मोदी ने झुकाया सिर, जताया गुजरात का आभार

Monday, Dec 12, 2022 - 05:26 PM (IST)

नेशनल डेस्कः गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ने 7वीं बार सत्ता में वापसी की है। भूपेंद्र पटेल ने दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 16 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आतित्यना समेत भाजपा और एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री- उपमुख्यमंत्री शामिल हुए। शपथग्रहण समारोह करीब आधे घंटे तक चला।

पीएम मोदी ने शपथग्रहण के बाद जनता के सामने सिर झुकाकर जनता का अभिवादन किया और गुजरात के लोगों का आभार जताया। बताते चलें कि गुजरात की 15वीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात स्थापना से लेकर अब तक की सबसे बड़ी ऐतिहासिक जीत हासिल की है। भाजपा ने 182 विधानसभा सीटों में से 156 सीटों पर प्रचंड विजय प्राप्त की है। खुद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने घाटलोडिया से करीब 1,92 लाख वोटों से कांग्रेस के उम्मीदवार को हराया है।

इससे पहले पीएम मोदी रविवार आधीरात को ही गुजरात के अहमदाबाद पहुंच गए थे। इस दौरान उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में रोड शो भी किया। गुजरात विधानसभा चुनाव जीतने के बाद वह पहली बार अहमदाबाद पहुंचे थे।

भूपेंद्र ने तोड़ा नरेंद्र का रिकॉर्ड
भारतीय जनता पार्टी गुजरात में भूपेंद्र पटेल के चेहरे पर चुनाव लड़ा। चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने जनसभाओं में कहा था कि गुजरात के अगले मुख्मयंत्री भूपेंद्र पटेल ही होंगे। इस चुनाव में भाजपा ने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए गुजरात के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले साल 2002 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा तीन बार 127,117 और 121 सीटें लेकर आई। लेकिन कांग्रेस के माधव सोलंकी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाईं। इस चुनाव में भाजपा ने यह करिश्मा भी कर दिखाया। नरेंद्र मोदी ने अपनी जनसभाओं में कहा था कि मैं चाहता हूं कि भूपेंद्र नरेंद्र का रिकॉर्ड तोड़े। इसके लिए नरेंद्र पूरे जी जान से मेहनत करेगा।

Yaspal

Advertising