राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही कर रही हैं जीत का दावा

punjabkesari.in Monday, Nov 27, 2023 - 06:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क. राजस्थान में विधानसभा आम चुनाव-2023 के मतदान के बाद अब प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों ही दल अपनी अपनी जीत का दावा कर रही हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा करते हुए मीडिया से कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ फिर सत्ता में आ रही हैं। इसी तरह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने भी दावा किया है कि भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ यह चुनाव जीतेगी। 

PunjabKesari
श्री जोशी ने सोमवार को मीडिया से कहा कि इस चुनाव में भाजपा को जनता का विश्वास एवं जोरदार समर्थन मिला है। अब जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के साथ चल पड़ी है और उसने मोदी और कमल पर विश्वास किया है।  कमल पर यही विश्वास वर्ष 2019 में देखने को मिला था जब लोग घर से चलकर मतदान केन्द्र पर अपना वोट देने पहुंचे और वैसा ही विश्वास इस चुनाव में भी दिखा है। इस बार ऐतिहासिक मतदान कई वर्षों बाद हुआ है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस ने कई तरीके एवं हथकंडे के प्रयास किए और अंतिम समय तक कई फर्जी आईडी भी बनाई गई लेकिन इस बार जनता ने भाजपा के पक्ष में और कांग्रेस की विदाई का मन बना लिया था। इस चुनाव में जनता ने कमल के निशान और भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर विश्वास जताया है और किसान कर्ज माफ नहीं करने, पेपरलीक लीक और महिलाओं की सुरक्षा नहीं करने के प्रति लोगों ने गुस्सा भी जताया है। मोदीजी ने जो कहा, वह करके दिखाया हैं जबकि वादाखिलाफी करने वालों को राजस्थान की जनता कभी माफ नहीं करेगी।        

PunjabKesari
इसी तरह भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने भाजपा की प्रचंड जीत का दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत है कि इस बार इतना प्रतिशत में मतदान हुआ। इससे भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत रही हैं। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव में भाजपा भारी बहुमत के साथ चुनाव जीत रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News