पंजाब के बाद अब राजस्थान में सियासी हलचल, CM गहलोत के OSD ने दिया इस्तीफा

Sunday, Sep 19, 2021 - 12:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पंजाब में बड़े उलटफेर के बाद अब राजस्थान में सियासी हलचल बढ़ गई है। राजनीतिक मायनों की शायरी करने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिाकारी  (OSD) लोकेश शर्मा को इस्तीफा देना पड़ा। पंजाब में मुख्यमत्री अमरिंदर सिंह को हटाने के बाद हुए राजनीतिक माहौल के बीच शर्मा ने ट्वीट किया कि मजबूत को मजबूत, मामूली को मगरूर किया जाए। बाड ही खेत को खाए, उस फसल को कौन बचाए।

लोकेश शर्मा ने हालांकि पंजाब विवाद का जिक्र नहीं किया लेकिन सचिन पायलट समर्थको द्वारा शर्मा पर पलटवार करने से उनकी शायरी और चर्चा में आ गई तथा इसे आलाकमान पर निशाना माना गया। दरअसल माना जा रहा है कि लोकेश का यह ट्वीट कांग्रेस में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने के संदर्भ में है। लोकेश शर्मा के ट्वीट के बाद अशोक गहलोत काफी खफा हो गए और उन्होंने देर रात ही अपने OSD से इस्तीफा मांग लिया।

Seema Sharma

Advertising