फिल्मों के बाद अब राजनीति में धाक जमाएंगे साउथ सुपरस्टार, पार्टी के नाम का किया ऐलान

Friday, Feb 02, 2024 - 03:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय अब राजनीति में कदम रखने वाले हैं। साउथ की फिल्मों में जलवा बिखेरने के बाद अब उन्होंने राजनीति का सफर शुरु कर दिया है। उन्होंने किसी भी पार्टी को ज्वाइन न करके अपनी पार्टी बनाई है। इसके लिए उन्होंने तमिलागा वेत्री कझगम नाम का ऐलान भी किया है। साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि एक्टर लोकसभा चुनाव में भाग नहीं लेगें। पार्टी का मकसद विधानसभा चुनाव 2026 में जीत प्राप्त करना है।

रजनीकांत के बाद विजय साउथ के साथ ऐसे सुपरस्टार है, जिन्हें लोग बहुत पसंद करते हैं। फैंस के बीच उनकी फिल्मों को लेकर जबरदस्त क्रेज़ देखा जाता है। वे एक लंबे समय से अपनी मूवीज़ के ज़रिए लोगों का मनोरंजन करते हैं।

उनके काम के बारे में बात करें तो विजय ने अपने नई फिल्म GOAT का ऐलान किया है। इस मूवी में उनके साथ प्रभुदेवा, प्रशांत और अजमल नजर आने वाले हैं। फिल्म का नया पोस्टर विजय ने हाल ही में रिलीज किया था।

Radhika

Advertising