लालकिला को गोद देने के बाद कांग्रेस का ट्विटर पोल "कौन सी होगी अगली इमारत"

Saturday, Apr 28, 2018 - 08:54 PM (IST)

नेशनल डेस्कः "अपनी धरोहर, अपनी पहचान" (एडॉप्ट ए हेरिटेज) प्रोजेक्ट के तहत लालकिला पहली ऐतिहासिक इमारत बन गई है, जिसे गोद लिया गया है। 77 साल पुरानी डालमिया ग्रुप ने इंडिगो एयरलाइंस व जीएमआर भारत को पीछे छोड़ते हुए यह कॉन्ट्रैक्ट जीता है। इसी के साथ डालमिया रख-रखाव की जिम्मेदारी ली है। यह कॉन्ट्रैक्ट 5 सालों के लिए हैं। डालमिया ग्रुप को यह कॉन्ट्रैक्ट 25 करोड़ रुपये में मिला है।

"एडॉप्ट ए हेरिटेज" प्रोजेक्ट राष्ट्रपति द्वारा 17 सितंबर 2017 को लागू किया गया था। इसके बाद कई कंपनियों ने ऐतिहासिक इमारतों को गोद लेने की इच्छा जताई थी। इसी के तहत 24 अप्रैल को डालमिया ग्रुप ने यह डील साइन की।

कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधते हुए एक पोल पोस्ट किया है, जिसमें उसने लोगों की राय मांगी है कि बीजेपी अगली कौन सी ऐतिहासिक इमारत को लीज पर देगी। इस ट्वीट में कांग्रेस ने जो विकल्प दिये हैं, वह इस प्रकार हैं- पार्लियामेंट, लोक कल्याण मार्ग, सुप्रीम कोर्ट शामिल हैं। 

 

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, ''मोदी सरकार हमारे ऐतिहासिक लाल किला की देखरेख क्यों नहीं सकती है? लाल किला हमारे राष्ट्र का प्रतीक है. यह वह जगह है, जहां स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा लहराया जाता है. इसको पट्टे पर क्यों दिया गया? यह हमारे इतिहास का दुखद और काला दिन है 

 


वहीं लेखक और इतिहासकार विलियम डेलरिम्पिल ने भी सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया कि एतिहासिक इमारतों की देख-रेख, रख-रखाव के लिए और भी बेहतर तरीके हो सकते थे। 

 

 


बता दें कि मोदी सरकार ने पिछले साल सितंबर में एडॉप्ट ए हेरीटेज स्कीम लॉन्च की थी। पुरे देश में 100 ऐतिहासिक इमारतों को इसके लिए चुना गया है। इन इमारतों में आगरा का ताजमहल, कोणार्क का सूर्य मंदिर और कांगड़ा फोर्ट जैसी ऐतिहासिक धरोहर हैं। 

 

 

Yaspal

Advertising