8 घंटे की सर्जरी के बाद, पैर की अंगुली बनी हाथ का अंगूठा

Wednesday, Jan 17, 2018 - 09:47 AM (IST)

नई दिल्ली: डॉक्टरों ने 8 घंटे की लंबी सर्जरी के बाद पैर की दूसरी अंगुली को अंगूठा बना दिया है। उनका कहना है कि हाथ का 40 प्रतिशत काम अंगूठे के बिना संभव नहीं है। आर.एम.एल. अस्पताल के डॉ. समीक भट्टाचार्य ने बताया कि जलने की वजह से उसका दाहिना हाथ पूरी तरह से खत्म हो गया था। जांच में पाया गया कि उसके अंगूठे का जोड़ ही नहीं है। इसलिए हमने पैर की दूसरी अंगुली को अंगूठे की जगह प्रत्यारोपित करने का फैसला किया, ताकि हाथ में अंगूठा हो जाए और उसमें हरकत भी आ जाए।

डॉक्टर ने कहा कि अंगूठा बनाने के लिए पैर की जिस अंगुली को काटा गया, उसके साथ 2 टैंडन, एक आर्टरी, एक वेन और एक नर्व को भी निकाला गया। पूरी सर्जरी माइक्रोस्कोपिक की गई, क्योंकि इसके नर्व और वेन इतने छोटे-छोटे होते हैं कि इसे बिना माइक्रोस्कोप के जोडऩा संभव नहीं है। दोनों टैंडन को हाथ के अंगूठे के साथ वाले टैंडन से जोड़ा गया। खून की नली आर्टरी और वेन को भी जोड़ दिया गया। इसके बाद अंगूठे में सैंसेशन लाने के लिए नर्व को जोड़ा गया। फिर हड्डी को ऑरिजिनल हड्डी के साथ स्क्रू और प्लेट की मदद से जोड़ा गया।

Advertising