शादी के चंद घंटे बाद ही उठ गई दुल्हन की अर्थी

Monday, Sep 11, 2017 - 06:11 PM (IST)

साहेबगंज: झारखंड के एक परिवार में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब शादी के 5 घंटे बाद ही दुल्हन की हत्या हो गई। यह घटना साहेबगंज जिले के छोटी कोदरर्जनना गांव की है। जानकारी के अनुसार रुबेदा खातून और सलाम शेख के बीच पिछले दो सालों से अफेयर था। तीन माह पूर्व रूवैदा गर्भवती हो गई। इसके बाद लड़की के परिजनों ने सलाम शेख को रूवैदा से निकाह करने की गुजारिश की लेकिन सलाम शेख ने अपने घरवालों के दबाव में आकर इंकार कर दिया।

शुक्रवार रात ग्रामीणों ने पंचायती कर दोनों का निकाह करा दिया। सलाम शेख ने चंद घंटे पहले जिस रुबेदा से निकाह किया रात 2 बजे उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि मामले में ग्रामीणों की सूचना पर जुबेदा के पति सलाम शेख सहित उसके दो अन्य भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। रुबेदा के गांव वालों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है। 
 

Advertising