आडवाणी के पूर्व सहयोगी ने कहा- देश को राहुल गांधी जैसे नेता की जरूरत, बनेंगे अगले पीएम

Sunday, Dec 17, 2017 - 01:19 AM (IST)

नई दिल्लीः भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के पूर्व सहयोगी सुधींद्र कुलकर्णी ने नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत को उनके जैसे नेता की जरूरत है और वह देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे। 

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर उनको बधाई देते हुए कुलकर्णी ने ट्वीट किया, 'आज मैं अधिक आश्वस्त हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे और उन्हें बनना भी चाहिए। एक नए नेता का उदय हुआ है। भारत को ऐसे नेता की जरूरत है।' 

उन्होंने राहुल गांधी की सराहना करते हुए उन्हें 'वास्तव में गांधीवादी राजनीतिक विचार' रखने वाला व्यक्ति बताया. कुलकर्णी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी की भी प्रशंसा की और उन्हें साहसी महिला बताया। बता दें, शनिवार को राहुल गांधी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। इस दौरान आप संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हें बधाई दी थी।  

 


 

Advertising