भाजपा में आडवाणी की नो एंट्री! Viral हो रही यह तस्वीर

Monday, Sep 25, 2017 - 02:57 PM (IST)

नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। 'नो एंट्री' के बोर्ड के ठीक नीचे लगे आडवाणी के इस पोस्टर का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 2019 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। इसके मद्देनजर भाजपा ने दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की। इस बैठक में पार्टी के सभी नेताओं को बुलाया गया।


इस बैठक के लिए पूरी दिल्ली में भाजपा ने पोस्टर और बैनर लगाए हैं। ऐसा ही एक पोस्टर आडवाणी का दिल्ली की सड़क पर 'नो एंट्री' के बोर्ड के ठीक नीचे भी लगाया गया है। इस पोस्टर में लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर लगी है। इसी तस्वीर के चलते उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। लोग इस तस्वीर पर लिख रहे हैं कि इस बंदे का एक भी सपना पूरा नहीं हो पाया। वहीं कुछ लोग ये भी लिख रहे हैं कि इनका स्वागत तो है लेकिन नो एंट्री के साथ।

 

Advertising