एडल्ट मूवी चल रही थी LIVE, पुलिस ने मारा छापा तो पकड़ी गईं 2 एक्ट्रेसेस और 1 एक्टर

punjabkesari.in Tuesday, Nov 07, 2023 - 04:16 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई के अंधेरी से एडल्ट फिल्म की शूटिंग करने के आरोप में पुलिस ने 2 एक्ट्रेसेस और एक्टर को गिरफ्तार किया है। ये लोग सब्सक्रिप्शन बेस्ड ऐप 'Pihu' पर इस एडल्ट फिल्म का लाइव स्ट्रीम कर रहे थे। ये यूके बेस्ड OnlyFans प्लैटफॉर्म की तरह ही है, जहां लड़के और लड़कियां पॉर्न फिल्में प्रड्यूस करते हैं। यहां प्राइवेट कंटेंट के लिए मंथली बेसिस पर यूजर्स पे करते हैं। पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार करने के साथ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 

पुलिस का बयान 
पुलिस ने बताया कि उन्हें एक हफ्ते पहले इस 'Pihu' ऐप पर इस तरह के आपत्तिजनक वीडियो की शूटिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस फोर बंग्लोज़, अंधेरी में शूटिंग के बीच ही छापा मारने की तैयारी में जुटी थी। रविवार को पुलिस अधिकारियों में अंधरी वेस्ट में छापा मारा और आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया गया। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें दो महिलाएं जिसकी उम्र 20 और 24 साल है, इसके अलावा एक 27 साल का युवक को भी अरेस्ट किया गया है। ये सभी अपना ऑडियो और वीडियो ऐप पर पोस्ट कर रहे थे। 

7,000 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस
पुलिस ने बताया जिन्हें हमने गिरफ्तार किया है वह केवल एक एक्टर्स थे। पुलिस इस नेटवर्क के पीछे के मास्टरमाइंड की तलाश में है जो यह ऐप को चलाते हैं। इस ऐप के यूजर्स को इंस्टाग्राम पर मैसेज के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी दी जाती है। इसके अलावा महिलाओं की तरफ से ऑडियो और वीडियो कॉल जैसी सर्विस भी दी जाती है। यूजर को इसके लिए रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर सात हजार रुपए जमा करने पड़ते थे और उन्हें हर व्यू के लिए एडवांस में पैसे देने होते हैं। अब इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एपल स्टोर से भी हटा दिया गया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News