अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के नाम पर लोगों के अधिकारों को दबा रहा प्रशासन : पूर्व विधायक बाबू सिंह

Friday, Mar 08, 2019 - 07:12 PM (IST)

कठुआ  : ओल्ड फुट ब्रिज से सटी भूमि पर से प्रशासन द्वारा हटाए गए पोलों के बाद मामला गर्माता जा रहा है। कठुआ सिटीजन फोरम के बैनर तले काफी संख्या में लोगों ने शुक्रवार को भी इसी स्थान पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में पूर्व मंत्री बाबू सिंह ने कहा कि राजस्व विभाग की गलत कार्यप्रणाली के कारण आज लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन गलत तरीके से लोगों की भूमि को भी कब्जे करने का प्रयास कर रहा है।

लोगों की मालकियत भूमि को भी कब्जाने का काम प्रशासन कर रहा है। प्रशासन कोर्ट के आदेशों का भी उल्लंघन कर रहा है। बाबू सिंह ने कहा कि अतिक्रमण विरोधी अभियान के नाम पर प्रशासन लोगों के अधिकारों को दबा रहा है। लोगों को सुना नहीं जा रहा। उन्होंने कहा कि वे मांग करते हैं कि प्रशासन राजस्व अधिकारियों,ख् लोगों के साथ बात करे। न कि लोगों पर जबरन कार्रवाई करेे। प्रशासन वाटर रिसोर्स एक्ट और फिर गैर मुमकिन खड्ड के नाम पर गल्त तरीके से इस तरह  की कार्रवाई कर रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
 
 
 

Monika Jamwal

Advertising