अगर कांग्रेस नहीं होती तो ममता बनर्जी जैसे लोग पैदा नहीं होते: कांग्रेस नेता अधीर रंजन

Saturday, Mar 12, 2022 - 03:58 PM (IST)

नई दिल्ली:  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। दरअसल,  ममता बनर्जी ने पांच राज्यों में आए चुनाव परिणाम के नतीजे को लेकर कहा था कि भाजपा से लड़ने के लिए सभी पार्टियों को एक हो जाना चाहिए। कांग्रेस ने विश्वसनीयता खो दी है, हम उस पर निर्भर नहीं रह सकते। 
 

इसके जवाब में अधीर रंजन ने ममता बैनर्जी पर पलटवार करते हुए कहा कि पागल आदमी को जवाब देना ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में कांग्रेस के 700 विधायक हैं। दीदी के पास है? कांग्रेस के पास विपक्ष के कुल वोट शेयर का 20% है। क्या उसके पास है? वह बीजेपी को खुश करने और उसके एजेंट के रूप में काम करने के लिए ऐसा कह रही है। प्रासंगिक बने रहने के लिए वह इस तरह की बातें कहती हैं। 
 

ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आप कांग्रेस के खिलाफ टिप्पणी क्यों कर रहे हैं? अगर कांग्रेस नहीं होती तो ममता बनर्जी जैसे लोग पैदा नहीं होते। उसे यह याद रखना चाहिए। वे बीजेपी को खुश करने के लिए गोवा गए, उन्होंने कांग्रेस को हरा दिया। आपने गोवा में कांग्रेस को कमजोर किया, ये तो सभी जानते हैं।
 

Anu Malhotra

Advertising