अतिरिक्त गृह सचिव ने श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर किया लखनपुर का दौरा,  अधिकारियों से यात्रा की तैयारियां, सुरक्षा संबंधी जानकारी हासिल की

Monday, Jun 13, 2022 - 08:34 PM (IST)

कठुआ (गुरप्रीत) : कोविड 19 महामारी के चलते दो वर्षों के बाद इसी माह के अंत में शुरू होने जा रही श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। जम्मू कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में यात्रियों की सुविधा के लिए किए जा रहे इंतजामों के साथ साथ सुरक्षा प्रंबंधकों का जायजा लेने के लिए अतिरिक्त गृह सचिव आर.के. गोयल ने लखनपुर का दौरा किया। उनके साथ मंडलायुक्त रमेश कुमार, ए.डी.जी.पी. मुकेश सिंह, डी.आई.जी. विवेक गुप्ता, जिला विकास उपायुक्त राहुल पांडे, जिला पुलिस प्रमुख आर.सी. कोतवाल के अलावा एस.एस.पी. ट्रैफिक रूरल मोहन लाल भी मौजूद रहे।

 

अतिरिक्त गृह सचिव ने लखनपुर में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों से लखनपुर में बिजली, पानी,ख्साफ सफाई सहित सुरक्षा को लेकर भी जानकारियां हासिल की। इसके बाद उन्होंने पैदल ही लखनपुर में बनाए गए कोरिडोर से लेकर पुराना टोल प्लाजा यार्ड का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंधों को लेकर निर्देश भी जारी किए। बता दें कि श्री अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होने जा रही है। इससे पहले पुलिस महानिदेशक भी लखनपुर का दौरा कर यहां किए जाने वाले प्रबंधों का जायजा ले चुके हैं। 
 

Monika Jamwal

Advertising