होटल व्यवसायी की हत्या के प्रयास मामले में डॉन छोटा राजन को 8 साल की सजा

Tuesday, Aug 20, 2019 - 05:18 PM (IST)

मुंबई: यहां की एक विशेष अदालत ने हत्या के प्रयास और उगाही के साल 2012 के एक मामले में गैंगस्टर छोटा राजन और पांच अन्य को मंगलवार को दोषी करार दिया। अदालत ने उसे आठ साल की सजा सुना है।



मुंबई के एक होटल व्यवसायी ने दोषी ठहराये गये इन लोगों के खिलाफ यह मामला दर्ज कराया था। विशेष अदालत के न्यायाधीश ए टी वानखेड़े ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की विभिन्न धाराओं के तहत इन छह लोगों को दोषी ठहराया।



इन लोगों पर उपनगर अंधेरी में होटल व्यवसायी बी आर शेट्टी पर उस दौरान गोली चलाने का आरोप था, जब वह अपने मित्र से मिलने जा रहे थे। इंडोनेशिया में अक्टूबर 2015 में गिरफ्तारी के बाद भारत में प्रत्यर्पित किये जाने के बाद से राजन इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। 

 

Anil dev

Advertising