एक्ट्रेस सोनम कपूर के घर फिर गूंजेगी किलकारी, 40 की उम्र में दूसरी बार बनने वाली हैं मां!
punjabkesari.in Wednesday, Oct 01, 2025 - 12:56 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के घर में जल्द ही एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। सूत्रों के मुताबिक सोनम कपूर दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती हैं। कपूर और आहूजा परिवार में खुशी का माहौल है।
7 साल बाद बनेंगे दूसरी बार माता-पिता-
अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर और पति आनंद आहूजा शादी के 7 साल बाद दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार दोनों परिवार इस नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि सोनम कपूर ने अभी तक अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई भी जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन उम्मीद है कि वह जल्द ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी देंगी।
2022 में दिया था बेटे को जन्म-
सोनम और आनंद ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के 4 साल बाद 2022 में कपल ने अपने पहले बेटे वायु का स्वागत किया था। सोनम अक्सर अपने बेटे के साथ अपनी मदरहुड जर्नी की तस्वीरें और पोस्ट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।