हत्या मामले में आरोपी महिला ने बच्चे को दिया जन्म,अस्पताल से फिर जेल भेजी गई

Friday, Aug 24, 2018 - 03:37 PM (IST)

कठुआ : हत्या मामले में जिला जेल में बंद गर्भवती महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है। बीती बुधवार देर रात को महिला को प्रसव पीड़ा के चलते जिला जेल से अस्पताल शिफ्ट किया गया था। यहां उसने लडक़े को जन्म दिया। नारमल तरीके से हुई डिलीवरी के बाद वीरवार सुबह उसे वापिस जिला जेल शिफ्ट किया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी महिला सुनीता देवी निवासी बसोहली गत मई माह से जिला जेल में बंद है। महिला पर बसोहली पुलिस स्टेशन में हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

केस के आई.ओ. सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि महिला के देवर ने एक पठानकोट निवासी फेरी वाले की हत्या की थी जबकि महिला सुनीता देवी ने उसके साथ मिलकर हत्या के सबूतों को मिटाने का प्रयास किया था। इसी मामले में महिला को भी आरोपी बनाया गया है। जिस समय महिला को जिला जेल भेजा गया था वह उस समय गर्भवती थी। आपको बता दें कि फेरी वाले का शव नगाली क्षेत्र से पुलिस ने बरामद किया था जिसके बाद भाभी और देवर दोनों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। 

Monika Jamwal

Advertising