जम्मू में दुष्कर्म आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत

Wednesday, Feb 07, 2018 - 01:40 PM (IST)

जम्मू : दुष्कर्म मामले के एक आरोपी की आज यहां पुलिस हिरासत में रहस्मयी परिस्थितियों में मौत हो गयी। सूत्रों के मुताबिक जम्मू के जानीपुर निवासी सुभाष चंद्र उर्फ काका (50) को एक नाबालिग लडक़ी के बलात्कार के आरोप में गत दो फरवरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसकी हिरासत में रहते हुए मौत हो गयी। सूत्रों के मुताबिक उसने कथित रुप से आत्महत्या कर ली जबकि पुलिस का दावा है कि दिल का दौरा पडऩे से उसका निधन हो गया। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 

Advertising