जाली नंबर लगा घूमा रहा था चोरी का एक्टिवा, आरोपी पकड़ा

Monday, Nov 21, 2016 - 10:35 AM (IST)

चंडीगढ़(बृजेन्द्र) : आई.टी. पार्क थाना पुलिस ने एन.आई.सी. मनीमाजरा के संजीव (30) युवक को जाली नंबर के एक्टिवा समेत गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी मनीमाजरा के रेलवे फाटक के पास से हुई है। वह एक्टिवा पर चंडीगढ़ नंबर का एक फर्जी नंबर लगाकर घूम रहा था। पुलिस ने उसे रोक डॉक्यूमैंट्स मांगे तो खुलासा हुआ कि एक्टिवा चोरी का है। जानकारी के मुताबिक सैक्टर-19 थाना पुलिस में इस एक्टिवा चोरी का केस दर्ज है। वहीं आरोपी के पुराने आपराधिक रिकार्ड का भी पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ रिकवरी और जालसाजी की आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertising