जम्मू के रामबन में सड़क से फिसला वाहन, 15 लोग घायल

Tuesday, Jul 12, 2022 - 03:18 PM (IST)

जम्मू: रामबन में मंगलवार को एक सड़क हादसे में कम से कम 15 लोग घायल हो गये। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती किया गया है।


जानकारी के अनुसार रामबन से गनोट जा रहा एक वाहन नीरा क्षेत्र के पास लुढ़क गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने फौरन बचाव कार्य चलाया और घायलों को अस्पताल पहुुंचाया। हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गये हैं।


पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
 

Monika Jamwal

Advertising