जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार और मोटरसाइकिल की टक्कर, एक घायल

Thursday, Sep 03, 2020 - 05:48 PM (IST)

साम्बा : जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर साम्बा बसंतर दरिया पर सुबह के समय कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान राम लाल पुत्र चुआ राम लाल निवासी पंगवाल साम्बा के रूप में की गई। जानकारी अनुसार यह व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर जा था कि पुल पर एक दिल्ली न. की एक कार ने इसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया और स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल साम्बा में पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जी.एम.सी. जम्मू रैफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।

टिप्पर और लोड कैरियर वाहन में जोरदार टक्कर
 : साम्बा शहर के बुदवानी के पास दोपहर के समय एक टिप्पर और लोड कैरियर वाहन की टक्कर हो गई, जिसमें लोड कैरियर वाहन का आगे का हिस्सा पूरा टिप्पर के नीचे आ गया, लेकिन गनिमत यह रही कि इसमे कोई घायल नहीं हुआ। जानकारी अनुसार राजमार्ग पर दोनों वाहन एक ही दिशा में जा रहे थे कि अचानक रूके वाहन के चलते टिप्पर के पिछले हिस्से के नीचे लोड कैरियर वाहन फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को साइड किया।

Monika Jamwal

Advertising