साम्बा अस्पताल मार्ग के पास ट्राला पलटा, चार गाडिय़ां चकनाचूर

Saturday, Jun 01, 2019 - 12:39 PM (IST)

साम्बा : जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर साम्बा में अस्पताल मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्राले के कहर ने चार गाडिय़ों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि इस हादसे में सिर्फ ट्राला चालक घायल हुआ जबकि गाडिय़ां खाली होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। घायल ट्राला चालक की पहचान बूटा सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी रतियां हरियाना के रूप में की गई। 

 

जानकारी अुनसार जम्मू से कठुआ की तरफ जा रहे ट्राला नं. पी.बी.11 सी.एफ.4644 जैसे ही साम्बा में अस्पताल मार्ग के पास पहुंचा तो उसका टायर फट गया, जिससे कारण ट्राला पलट गया और उसने अपने नीचे 3 कारों सहित 1 मोटरसाइकिल को ले लिया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए और रैस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन उसके नीचे किसी के दबने से नहीं लोगों ने राहत की सांस ली।  वहीं इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और कहा कि कई सालों से लोग फ्लाईओवर और सिगनल लाइटें लगाने की मांग कर रहे हंै, लेकिन कोई सुन नहीं रहा है, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं।  
 

Monika Jamwal

Advertising