गहरी खाई में गिरी कार  , चालक की मौत

Thursday, May 16, 2019 - 06:58 PM (IST)

जम्मू : रियासी जिले के अरनास में एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा सलाल कोट इलाके में चनैना देवता के पास हुआ। गाड़ी फर्मासिस्ट चला रहा था। सिलैरियो ब्रांड की कार अनियंत्रित होकर सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।


गाड़ी का नम्बर जेके20ए 7213  बताया जा रहा है। गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय सरदयोल सिंह पुत्र नसीब सिंह निवासी नई बस्ती रियायी के तौर पर हुर्ई है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लेकर जांच शुरू कर दी है।
 

Monika Jamwal

Advertising