रामबन में दर्दनाक हादसा , 3 की मौत और 5 घायल

Tuesday, May 07, 2019 - 11:38 AM (IST)

जम्मू : रामबन के उखराल सेनाबाथी क्षेत्र में एक सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस के अनुसार ईको गाड़ी जेके 19-3718 पर से चालक का कंट्रोल हट गया और फिसलकर एक गहरी खाई में जा गिरी, जिससे हादसा हुआ। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीन लोग मारे गये। बाकी के घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया।


मृतकों की पहचान मिलाप सिंह पुत्र अमरनाथ निवासी परीस्तान, केशव राम सिंह पुत्र बृज लाल निवासी हलान परीस्तान और रजिन्द्र सिंह पुत्र शंकर लाल निवासी देशा गरमानी के तौर पर हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
 

Monika Jamwal

Advertising