राजोरी में दर्दनाक सडक़ हादसा, 11 घायल

Monday, Sep 17, 2018 - 12:10 PM (IST)

जम्मू: राजोरी में सडक़ हादसे में करीब 11 लोग घायल हो गये। हादसा उस समय हुआ जब गुरदान बाला से राजोरी आ रही मिनी बस अनियंत्रित होकर एक दीवार से जा टकराई। गाड़ी में सवार यात्रियों को काफी चोटें आई हैं। घायलों को राजोरी अस्पताल में भर्ती किया गया है।


जानकारी के अनुसार जेके 11ए-5743 नंबर की मिनी बस ओवरलोडेड थी। गाड़ी पर चालक का नियंत्रण नहीं रहा और गाड़ी एक दीवार से जा टकराई। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रहे हादसे लोगों की जानें लील रही हैं पर अभी तक इस तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। पिछले सप्ताह ही किश्तवाड़ में दर्दनाक हादसे में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। उससे पहले भी दो दिन हुये लगातार हादासों में 18 लोगों की मौत हो गई थी।
 

Monika Jamwal

Advertising