जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर बस और ट्रंक में टक्कर, चार यात्री घायल

Friday, May 24, 2019 - 04:27 PM (IST)

जम्मू : शुक्रवार को जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर दर्दनाक सडक़ हादसे में चार यात्री घायल हो गये। हादसा खनेतर गांव के पास हुआ। यात्री बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई और उसमें सवार सवारियों में से चार को गंभीर चोटें आई। दुर्घटना में बस का चालक भी घायल हुआ है।


हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गये और उन्होंने बचाव कार्य चलाया। घायलों को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं चालक की नाजुक हालत को देखते हुये उसे जम्मू रेफर कर दिया गया।
  
 

Monika Jamwal

Advertising