पुंछ में सड़क हादसा, किशोर की मौत, 3 घायल

Saturday, May 08, 2021 - 07:12 PM (IST)


पुंछ: मंडी तहसील में शनिवार को एक सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग भी घायल हो गये।


जानकारी के अनुसार एक एमयूीव मंडी से राजपोरा की तरफ आ रही थी और रास्ते में स्लिप होकरखड्डे में जा गिरी। सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई और तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गये। मृतक की पहचान रियाज अहमद पुत्र गुलाम कादिर के तौर पर हुई है।  घायलों को पुंछ अस्पताल में भर्ती किया गया है।
 

Monika Jamwal

Advertising