जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस खाई में गिरी, दो की मौत और 28 घायल

Thursday, Apr 21, 2022 - 09:13 PM (IST)

उधमपुर/जम्मू : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में शादी समारोह के लिये लोगों को लेकर जा रही एक बस के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

 

उन्होंने कहा कि दुर्घटना बुधवार देर रात रंग-उदक गांव के पास हुई। उन्होंने बताया कि बस ब्लैंड गांव की ओर जा रही थी। अधिकारियों ने कहा कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 अन्य घायल हो गए।

 

घायलों को रामनगर अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को उधमपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान रज्जो देवी (66) और विमला देवी (48) के रूप में हुई है।


 

Monika Jamwal

Advertising