श्रीनगर में फ्लाईओवर के उद्घाटन के बाद हुआ हादसा , दम्पति घायल

Friday, May 11, 2018 - 04:31 PM (IST)

श्रीनगर : श्रीनगर में शुक्रवार को रामबाग-जाहिंगीर चौक फ्लाईओवर के प्रथम चरण का मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा उद्घाटन किए जाने के कुछ ही समय बाद फ्लाईओवर पर सडक़ हादसे में दम्पति घायल हो गए। जानकारी के अनुसार आज यहां फ्लाईओवर का उद्घाटन किए जाने के कुछ ही मिनटों बाद दंपति को मोटरसाइकल ने टक्कर मार दी। घटना में दोनो को चोटें आई और बाद में उनको बरजुल्ला इलाके में स्थित बोन एण्ड जोइंट अस्पताल शिफ्ट कर दिया। डॉक्टरों ने दोनो की हालत स्थिर बताई।

Punjab Kesari

Advertising