कुलगाम में पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 5 पुलिसकर्मियों सहित 8  घायल

Tuesday, Oct 30, 2018 - 06:21 PM (IST)

 श्रीनगर : मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे आठ लोग घायल हो गये। घायलों में पांच पुलिसकर्मी और तीन अंडर ट्रायल कैदी शामिल हैं। यह सब अदालत से एक केस की सुनवाई के बाद वापस लौट रहे थे तभी बरजालू क्षेत्र में गाड़ी का एक्सिडेंट हो गया।


पुलिस के अनुसार गाड़ी पर से चालक का नियंत्रण हट गया जिससे गाड़ी लुढक़ गई। मौके पर मौजूद आस-पास के लोगों ने घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया। कुलगाम अस्पताल के डाक्टर ने बताया कि उनके पास आठ घायल पहुंचे जिनमें से पांच पुलिसकर्मी थे। एसएचओ कुलगाम ने भी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सभी घायलों की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
 
 

Monika Jamwal

Advertising