लाइव रेडियो शो में ‘मोदी की मां को कहे अपशब्द’

Thursday, Mar 04, 2021 - 06:01 AM (IST)

नई दिल्ली: ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बी.बी.सी.) एशियन नैटवर्क के एक रेडियो शो ‘बिग डिबेट’ में एक कॉलर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को अपशब्द कहे। ब्रिटेन में प्रसारित इस कार्यक्रम में कॉलर ने खुद फोन किया था। इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर ‘बायकाट बी.बी.सी.’ ट्रैंड हो रहा है। 

यह डिबेट ब्रिटेन में सिखों और भारतीयों के प्रति नस्लवाद के मुद्दे पर आधारित था। यह कार्यक्रम भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर भी था, जिसमें पंजाब के किसानों की प्रमुख भागीदारी है। इस शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। 

कॉलर के अभद्र व्यवहार की बी.बी.सी. और होस्ट की ओर से निंदा नहीं किए जाने को लेकर लोग निशाना साध रहे हैं। बी.बी.सी. के इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा विधायक कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया-‘बी.बी.सी. में जो गंदी और भद्दी गालियां बोली गईं, वो भारत के कानून और संविधान के मुताबिक अपराध हैं। बी.बी.सी. को जवाब देना होगा वरना हम एक नागरिक होने के नाते कानून के रास्ते से भारत में बी.बी.सी. को बंद करने की ओर बढ़ेंगे।’  

Pardeep

Advertising