मुंबई ब्लास्ट: अबु सलेम ने खटखटाया यूरोप कोर्ट का दरवाजा, लौटना चाहता है पुर्तगाल

Sunday, Jun 18, 2017 - 10:40 AM (IST)

मुंबईः मुंबई की एक विशेष टाडा अदालत ने बीते शुक्रवार को वर्ष 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में मुख्य मास्टरमाइंड मुस्तफा दोसा और प्रत्यर्पित कर भारत लाए गए गैंगस्टर अबू सलेम को दोषी ठहराया। वहीं दोषी करार दिए जाने के बाद अबू कुछ घबरा-सा गया है। अबु ने अब यूरोप कोर्ट ऑफ ह्यूमन राइट्स का दरवाजा खटखटाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसका मानना है कि मुंबई कोर्ट की ओर से किया गया ट्रायल गैरकानूनी है।

अबु ने अपनी याचिका में पुर्तगाल लौटने की इच्छा जताई है। वहीं मुंबई को दहलाने के मामले में लोग चाहते हैं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। अब इस केस पर सोमवार को सुनवाई होनी है लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या अबु को फांसी की सजा सुनाई जाएगी। बता दें कि अबू सलेम का 2005 में पुर्तगाल से प्रत्यर्पण हुआ था।

Advertising