अबू धाबी के हिंदी को अदालतों की आधिकारिक भाषा बनाने से न्याय सुलभ होगा : सुषमा

Tuesday, Feb 12, 2019 - 12:34 AM (IST)

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को कहा कि अबू धाबी द्वारा अपनी अदालतों में हिंदी को एक आधिकारिक भाषा के तौर पर घोषित करने से उस देश में रहने वाले भारतीयों के लिए न्याय अधिक आसान और सुलभ बनेगा। अबू धाबी ने एक ऐतिहासिक निर्णय में हिंदी को अदालतों में इस्तेमाल होने वाली तीसरी आधिकारिक भाषा के तौर पर शामिल कर लिया।

इसके अलावा अरबी और अंग्रेजी अदालतों की अन्य आधिकारिक भाषाएं हैं। अबू धाबी ने यह कदम न्याय तक लोगों की पहुंच में सुधार करने के मकसद से उठाया। स्वराज ने ट्वीट किया, ‘हम अबू धाबी को हिंदी को उनकी न्यायिक प्रणाली की आधिकारिक भाषाओं में से एक घोषित करने के लिए धन्यवाद देते हैं। इससे न्याय प्रदान करने की प्रणाली सहज बनने के साथ ही हमारे लोगों की पहुंच उस तक बढ़ेगी।’

shukdev

Advertising