अभिजीत बनर्जी का देसी अंदाज, धोती-कुर्ता पहनकर लेने पहुंचे नोबेल पुरस्कार(Video)

Wednesday, Dec 11, 2019 - 12:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अर्थशास्त्र के क्षेत्र में प्रतिष्ठित अभिजीत बनर्जी नोबेल को स्वीडन के स्टॉकहोम कॉन्सर्ट हॉल में नोबल पुरस्कार से नवाजा गया। अभिजीत के साथ उनकी पत्नी एस्टर डफ्लो और उनके सहयोगी माइकल क्रेमर ने भी नोबेल पुरस्कार ग्रहण किया। इस खास मौके पर अभिजीत ने भारतीय परिधान को चुना वह एक बंदगला जैकेट और धोती पहने दिखाई दिए। 

 

इस्टर डूफलो जिन्हे संयुक्त रूप से अभिजीत बनर्जी के साथ अर्थशास्त्र का पुरस्कार मिला वो एक नीले रंग की साड़ी में नजर आईँ। वैश्विक स्तर पर गरीबी उन्मूलन के लिए किये गये कार्यों के लिए मिले इस पुरस्कार में तीनों विजेताओं के बीच 9 मिलियन स्वीडिश क्रोना (लगभग 6.5 करोड़ रुपये) की राशि दी गई है। 

बता दें कि बनर्जी अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले अमर्त्य सेन के बाद दूसरे भारतीय बन गए हैं। सेन की तरह, बनर्जी भी प्रेसीडेंसी कॉलेज के पूर्व छात्र हैं, जो अब प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय है। अभिजीत बनर्जी को वर्ष 2019 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

दरअसल, स्वीडेन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य स्मृति में नोबेल फाउंडेशन द्वारा हर साल प्रदान किया जाने वाला दुनिया का सर्वोच्च सम्मान नोबेल पुरस्कार शांति, साहित्य, रसायन विज्ञान, भौतिकी, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाता है। 

vasudha

Advertising