अभय चौटाला की मांग पर 26 से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र

punjabkesari.in Saturday, Jul 30, 2016 - 07:40 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरनी): 19 अगस्त से शूरू होने वाले हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की तारीखों में बदलाव कर दिया गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और इनेलो के विधायक अभय चौटाला की मांग पर मानसून सत्र की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब विधानसभा का सत्र एक सप्ताह देरी के साथ 26 अगस्त से शुरू होगा।

 

चंडीगढ़ में हुई सर्वदलीय बैठक में सत्ताधारी भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस और इनेलो सहित सभी विपक्षी दलों के नेता मौजूद थे। इसी दौरान इनेलो नेता अभय चौटाला ने 5 अगस्त से 21 अगस्त तक चलने वाले रिओ ओलंपिक का हवाला देते हुए मानसून सत्र देरी से बुलाने की मांग की। अभय की मांग पर सभी दलों ने सहमति जताई जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार द्वारा मनाए जाने वाले सवर्ण जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा चंडीगढ़ में एक सर्व दलीय बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News