शोपियां में आतंकियों द्वारा अगवा युवक मिला, बहुत बुरी की थी हालत

Tuesday, Nov 20, 2018 - 05:11 PM (IST)

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिला में गत सोमवार को आतंकियों द्वारा अगवा किए गए युवक को आज घायल हालत में बरामद किया गया। अधिकारियों ने कहा कि आतंकियों ने उसकी दांयी टांग पर गोली मारी और उसे मरने के लिए छोड़ दिया । फिलहाल  उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बता दें गत रात शोपियां के बुटमरन गांव में आतंकियों ने 21 वर्षीय परवेज अहमद वानी को अगवा कर लिया था। पेशे से ट्रैक्टर चालक परवेज को अगवा किए जाने की खबर मिलते ही सुरक्षाबलों ने उसे आतंकियों की चंगुल से मुक्त कराने के लिए एक अभियान चलाया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि, आज सुबह स्थानीय लोगों ने उसे एक बाग में जख्मी हालत में पड़ा देखा।
आतंकियों ने उसकी टांगों पर गोलियां मारी थी। स्थानीय लोगों ने उसी समय पुलिस को सूचित करते हुए उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।  यहां यह बताना असंगत नहीं होगाकि आतंकियों ने बीते एक सप्ताह के दौरान शोपियां में सुरक्षाबलों का मुखबिर होने के संदेह में लगभग आठ युवकों को अगवा किया है। इनमें से दो युवकों की उन्होंने हत्या कर दी जबकि अन्य को उन्होंने चेतावनी देते हुए जिंदा छोड़ दिया था। 
 

Monika Jamwal

Advertising