आप आज बूथ लेवल पर शुरू करेगी डोर-टु-डोर कैंपेन

Friday, Dec 14, 2018 - 02:05 AM (IST)

नई दिल्लीः पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के परिणाम सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी ने भी दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के चलते दिल्ली में शुक्रवार को बूथ लेवल पर एक डोर टु डोर कैंपेन शुरू करेगी। 

दिल्ली प्रदेश के संयोजक गोपाल राय ने बताया कि 14 दिसंबर से पूरे प्रदेश में डोर टु डोर कैंपेन के जरिए एक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी मतदान केंद्रों से वॉर्ड, मंडल, जिला और विधानसभा अध्यक्षों के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं की मंडलियां अलग-अलग इलाकों में कैंपेनिंग के लिए निकलेंगी और घर-घर जाएंगी। हम लोगों को बताएंगे कि ईवीएम की तिकड़म के बाद भी बीजेपी को हराया जा सकता है। इसी संदेश को लेकर आप के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में अभियान चलाएंगे। 
 

Pardeep

Advertising