दिल्ली के CM केजरीवाल का बड़ा बयान, AAP काम के आधार पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव

Thursday, Sep 26, 2019 - 05:36 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि अगले वर्ष होने वाला दिल्ली विधानसभा का चुनाव काम के आधार पर लड़ा जायेगा। केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह को चुनाव प्रभारी नियुक्त किये जाने पर बधाई दी है। उन्होंने इन चुनावों के लिए प्रचार निदेशक नियुक्त किये जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता को भी शुभकामनायें दी हैं।

केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा,‘‘ संजय सिंह, पंकज गुप्ता ढेर सारी बधाई।'' आम आदमी पार्टी ने पांच वर्षों में क्रांतिकारी सरकार होने की पुष्टि की है। आप सरकार ने आशाओं को लेकर कहा, हां, ये संभव है। अब तक चुनाव जाति और धर्म के आधार पर लड़े जाते थे लेकिन यह चुनाव काम के आधार पर लड़ा जायेगा। पहली बार आप कह रही है कि हमने आपका जीवन स्तर सुधारा है, अत: कृपया हमें वोट दीजिए।''

उन्होंने कहा,‘‘ आप दिल्ली विधानसभा चुनाव निर्वाचित सरकार के ‘‘ऐतिहासिक काम '' के आधार पर लड़ेगी। सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी की सूरत बदल दी है और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया है।'' पार्टी स्वयंसेवक दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और जल क्षेत्र में किये गये कार्यों की जानकारी राजधानी के हर घर तक पहुंचायेंगे।

 

Yaspal

Advertising