AAP ने अलका लांबा को पार्टी से निकाला, सोमनाथ भारती की प्रवक्ता पद से छुट्टी

Friday, Dec 21, 2018 - 11:11 PM (IST)

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने विधायक अलका लांबा से इस्तीफा ले लिया है। पार्टी ने लांबा की प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी है। सूत्रों ने बताया कि अलका लांबा राजीव गांधी का भारत रत्‍न वापस लेने के प्रस्‍ताव पर अड़ी थी। इसके चलते उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। लांबा ने प्रस्‍ताव की कॉपी सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा ने 1984 के सिख विरोधी दंगे के कारण, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को प्रदान किया गया सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ वापस लेने की मांग वाला एक प्रस्ताव शुक्रवार को पारित किया। आप विधायक जरनैल सिंह ने इस प्रस्ताव को पेश किया जो विधानसभा में ध्वनिमत से पारित हो गया। सूत्रों की मानें तो इसके साथ ही विधायक अल्का लांबा पर गाज गिर गई है।  

वहीं सोमनाथ भारती को प्रवक्‍ता पद से हटा दिया गया है। विधायक जनरैल सिंह पर भी कार्रवाई की तैयारी है। सूत्रों ने बताया के राजीव गांधी का भारत रत्‍न वापस लेने के प्रस्‍ताव पर ये तीनों अड़े हुए थे।
 

shukdev

Advertising