AAP का अमित शाह से सवाल- राजधानी में महिलाओं को सुरक्षा के लिए क्या उठाए कदम?

Monday, Dec 02, 2019 - 04:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कानून एवं व्यवस्था की कथित रूप से बिगड़ती स्थिति पर सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि गृह मंत्री ने राजधानी में महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए क्या किया है।

 

एक संवाददाता सम्मेलन में आप प्रवक्ता आतिशी ने आरोप लगाया कि दिल्ली में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है और शाह के गृह मंत्रालय का प्रभार संभालने के बाद से राष्ट्रीय राजधानी में बलात्कार के मामले बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह और दिल्ली पुलिस ने शहर की महिलाओं की रक्षा करने के लिए क्या किया। 

 

आप प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस में हजारों पद खाली हैं। इन पदों को भरने के लिए क्या किया गया? पीसीआर वैन की कमी है। पीसीआर वैन की संख्या बढ़ाने के लिए क्या किया गया? दिल्ली में पिछले कुछ महीनों में एक भी महिला पुलिस थाना नहीं खोला गया। क्यों?
 

vasudha

Advertising