...तो रिश्ता पक्का? राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा को AAP सांसद ने दी बधाई, 'खुशहाल रहे जोड़ी'

Tuesday, Mar 28, 2023 - 02:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा का रिलेशनशिप इन दिनों खूब सुर्खियां बंटोर रहा है। हालांकि दोनों ने इस बारे में कुछ भी खुद खुलकर नहीं कहा। खबरें हैं कि दोनों एक दूसरे संग रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसी सुर्खियों के बीच अब AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट से दोनों के रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।

जहां फैंस राघव चड्ढा संग परिणीति चोपड़ा के रिएक्शन का इंतजार कर रहे थे वहीं सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों को बधाई देकर कहीं न कहीं परिणीति और राघव चड्ढा के रिश्ते पर एक तरह से मुहर लगा दी। संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट में परिणीति और राघव चड्ढा की फोटो शेयर करते हुए साथ में कैप्शन में लिखा- मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई देता हूं. मैं आशा करता हूं कि दोनों का साथ प्यार, आनंद और कंपेनियनशिप से भरा रहे, मेरी शुभकामनाएं!

बता दें कि हाल ही के दिनों में परिणीति चोपड़ा को राघव चड्ढा के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया था। दोनों साथ में लंच और डिनर डेट्स एन्जॉय करते दिखे थे। तभी से दोनों के रिश्ते में होने की खबरें चल रह थीं, हालांकि दोनों ने इसे लेकर अभी तक कुछ ऑफिशियली नहीं कहा है। 

Seema Sharma

Advertising